मुंबई में भारी बारिश के बाद एयरपोर्ट भी प्रभावित, हवाई सेवा बंद

Aazad Staff

Nation

भारी बारिश के चलते मुंबई की सड़कें समंदर बनी हुई हैं। भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए अंडरपास में पानी भर गया है। वहीं अब खबर है कि बारिश के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हुई है। भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट के संचालन में दिक्कत आने के चलते उड़ानों को कुछ देर के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। 

मुंबई में कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। सड़क, रेल के बाद अब हवाई यात्रा पर भी इसका प्रभाव दिखने लगा है। तेज़ बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक सुबह ९.१५  तक तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम है। इस वजह से फिलहाल विमान का संचालन बंद है। उन्होंने आगे कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।अगर मौसम अनुकूल नहीं होता है तो आगे भी विमान सेवा का संचालन रोका जाएगा।

हालांकि, किसी भी उड़ान को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है लेकिन कम से कम तीन उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बता दें कि पालघर, ठाणे और रायगढ़ के अलावा शहर और उपनगरों के बड़े हिस्से सोमवार की सुबह से भारी बारिश से प्रभावित हैं। वहीं लालबाग,परेल,हिंदमाता,वर्ली और दादर में तेज़ बारिश हो रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश के चलते शहरे के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.