एयर इंडिया का सर्वर डाउन, करीब ६ घंटे तक प्रभावित रहीं उठाने

Aazad Staff

Nation

एयर इंडिया का सर्वर शुक्रवार देर रात खराब हो गया। जिसकी वजह से एयरलाइन दुनियाभर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने में असमर्थ रही। इसकी वजह से घरेलू उठानों के साथा साथ अंतराष्ट्रीय उठानों पर भी असर पड़ा। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्री काफी परेशान नजर आए।

एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर को करीब ९ बजे ठीक कर लिया गया जिसकी जानकारी खुद सीएमडी अश्विनी लोहानी ने दी। लेकिन इसकी वजह से एयर इंडिया की घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उठानों पर भी असर पड़ा। जानकारी मिली थी कि यात्रियों के बोर्डिंग पास नहीं निकल पा रहे थे। जिसकी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल था।

बताया जा रहा है कि एयरलाइंस की SITA सर्वर पर कुछ समस्या आ गई थी। बता दें कि SITA यह एक मल्टीनैशनल इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी कंपनी है जो एयर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को आईटी और टेलिकम्यूनिकेशन सर्विज मुहैया करवाती है। कहा जाता है कि लगभग सभी पैसेंजर फ्लाइट्स SITA तकनीक का इस्तेमाल करती हैं।

जिसकी वजह से यात्री देर रात ३.३० से ही परेशान थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट यात्रियों की भीड़ हो गई थी। इस बीच, एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा था कि SITA सर्वर डाउन होने की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि उनकी तकनीकी टीम इसपर काम कर रही है और जल्द से जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।

पिछले साल २३ जून को ऐसी ही घटना हुई थी जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी के कारण देश भर में उसके २५ विमानों ने नियत समय से देरी से उड़ान भरी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.