असदुद्दीन ओवैसी का बयान- हमारे मुल्क में अभी भी हैं गोडसे की औलाद, मुझे मार सकते हैं गोली

Aazad Staff

Nation

ए.आई.एम.आई.एम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान - पीए मोदी के खिलाफ कोई बोलता है तो उसे एंटी नेशनल कह दिया जाता है।

हैदराबाद से सांसद और ए.आई.एम.आई.एम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में लगाई गई पाबंदियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलता है तो उसे एंटी नेशनल कह दिया जाता है। असदुद्दीन ओवेसी ने कहा कि उनकी चमड़ी मोटी हो चुकी है और अगर कोई उन्हें एंटी नेशनल कहे तो उसका फर्क नहीं पड़ता।

असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर से धारा ३७० हटाए जाने का एक बार फिर से विरोध किया और कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर में पाबंदियां क्यों लगा रखी हैं, क्यों वहां के लोगों का टेलिफोन और इंटरनेट बंद किया हुआ है। ओवैसी ने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ८० लाख लोगों को कैद किया हुआ है और सरकार को कश्मीर की जमीन से प्यार है लेकिन कश्मीर की जनता से नहीं।

धारा ३५ ए का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक सांसद हूं लेकिन अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप नहीं जा सकता। वहां जाने के लिए इजाजत लेनी होगी। क्या मैं आसाम में जमीन खरीद सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, असम और हिमाचल प्रदेश के लोगों से कहता हूं कि उनके साथ भी ऐसा ही हो सकता है, जो कश्मीर के साथ हुआ है।

असदुद्दीन ओवैसी ने अफवाहों को फैलाने में पाकिस्तान की मदद करने के लिए उन पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलाद है वो मुझे ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलाद हैं।

इस दौरान ओवैसी ने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के बहाने भी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा। उन्होंने कहा,  धारा ३७० के लिए तमिलनाडु के अभिनेता (रजनीकांत) पीएम मोदी और अमित शाह को 'कृष्ण और अर्जुन' कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में फिर कौरव और पांडव कौन हैं। क्या आप देश में एक और महाभारत चाहते हैं।'

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.