पीएम मोदी की जीत के बाद, कई देशों से आए बधाई संदेश, पाक का ऐसा रहा रिएक्शन

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में आने के बाद भाजपा एक बार फिर से अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाने को तैयार है। पीएम मोदी की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें दुनिया भर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दुनिया भर से पीएम मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं। । इस बीच भारते के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और दक्षिण एशिया में शांति एवं समृद्धि के लिये उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के  लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्‍सुक हूं।'

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बधाई संदेश के बाद पीएम मोदी ने उनको ट्वीट कर जबाब दिया- उन्होंने कहा कि- मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैंने हमेशा अपने क्षेत्र में शांति और विकास को प्रधानता दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि वह एक बार फिर भारतीय नेता के साथ काम करने को तैयार हैं।

वहीं इजराइल, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश दिया। और उनके साथ करीबी सहयोग बनाकर काम करने की इच्छा जतायी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतानयाहू ने ट्वीट में कहा, ''मेरे दोस्त नरेन्द्र मोदी आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं।" उन्होंने कहा, हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.