मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के सीएम का नया दावेदार कौन ?

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर की ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को ही राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था हालांकि इस पर कोई हल नहीं निकला। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा 'भाजपा कार्यकर्ता' की तरह काम कर रही हैं।

गोवा के मुख्य मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार रात निधन हो जाने के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर सियासत जोर पकड़ती जा रही है। क्षेत्रीय दलों के साथ यहां गठबंधन की सरकार है। इस लिए बीजेपी अपनी पार्टी से ही किसी नेता को नए सीएम के दावेदार के रूप में पेश करना चाहती है। पर्रिकर के निधन के बाद पणजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी और गठबंधन नेताओं की रविवार रात बैठक  हुई हालांकि इस बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुना जाएगा इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विधायक और गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो के मुताबिक एमजेपी नेता सुदीन धावलिकर का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आया है। खबरों की माने तो धावलिकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने इसकी मांग भी रखी है। लेकिन बीजेपी इस पर सहमत नहीं है।

वहीं कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि  राज्य में भाजपा के विधायकों की संख्या कम हो गई है और कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिए उन्हें सरकार बनाने की इजाज़त दी जाए। बता दें कि  गोवा में विधानसभा की ४० सीटें है और अभी भाजपा के पास १२ विधायक हैं। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों की संख्या १३ से घट कर अब १२ हो गई है हालांकि साथी दलों को मिलाकर अभी भी भाजपा के पास २० विधायक हैं। अभी गोवा में सरकार बनाने के लिए १९ विधायकों की जरूरत है।

मनोहर पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करते थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होंगे। यह गोवा का चौथा उपचुनाव है। २३ अप्रैल को मापुस, शिरोडा और मांडरेम विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंने हैं। इन सीटों पर चुनाव राज्य में लोकसभा के साथ होंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.