मुजफ्फरपुर अस्पताल के बाहर नीतीश कुमार का विरोध, मुर्दाबाद के लगे नारे

Aazad Staff

Nation

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार ‘अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम’ (AES) से अब तक १०८ बच्चों की मौत हो चुकी है। मुजफ्फरपुर अस्पताल में जब इसकी सुध लेने नीतीश कुमार पहुंचे तो वहां उन्हें लगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

बिहार के मुजफ्फरपुर में इन दिनों एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) वायरस के कारण अबतक १०८ से भी ज्यादा बच्चों की जान जा चुकी है। १०० से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में बीमारी से पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों की सुध लेने पहुंचे । यहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग एसकेएमसीएच अस्पताल के बाहर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया, नीतीश वापस जाओं और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारी अस्पताल की खराब स्थिति से नाराज होकर मुख्यमंत्री से मिलकर बात करना चाहते थे लेकिन अस्पताल प्रशासन ने लोगों को इसकी इजाज़त नहीं दी। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीएम नीतीश बिना परिजनों से मिले ही अस्पताल से बाहर निकल गए। इनमें कई ऐसे परिवार भी थे जिनके घर का चिराग बुझ चुका था। वे मुख्यमंत्री से मुआवजे की आस लेकर मिलने पहुंचे थे। हालांकि तमाम अफरातफरी के बीच सीएम परिजनों से नहीं मिल सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक २०० बच्चों का इलाज करके उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर १०८ पहुंच चुका है। अभी भी गंभीर हालत में दर्जनों बच्चे अस्पताल में भर्ती है। जिसको देखते हुए ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.