मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा - पूरा देश जवानों के साथ एकजुट

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी द्वारा ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम भाजपा के सभी १४,००० मंडलों, ८९६ जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कार्यालय से २० किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से संवाद कर रहे है। भाजपा(BJP) के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत मोदी देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ रहे है।

आगामी लोकसभा चुनाव मिशन २०१९ के लिए पीएम देश भर के १५  हजार स्थानों पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और समर्थ का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर मजबूती से खड़ा हुआ है।  पीएम ने कहा, ऐसा कुछ ना हो जिससे सेना के मनोबल पर आंच आएं। उन्होंने कहा सबको सिपाही बनकर देश की समृद्धि के लिए दिन रात काम करना है। आतंकी हमले से दुश्मन भारत को अस्थिर करने की साजिश करता है। ऐसे में देश के प्रत्येक नागरिक को प्रगति पथ पर बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हर भारतीय जिस भी क्षेत्र में काम कर रहा है वो देश के प्रगति में अधिक से अधिक योगादान दे रहा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीम मोदी ने कहा २०१४ से पहले भारत की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। देश की नीतियां पैरालिसिस में डूबा हुआ था।  हमने ऐसी सरकार दी जो निर्णय ले सके। पांच साल हमने देश के बेहतर बनाने के लिए काम किया है।

विपक्षी एकता पर मोदी ने कहा कि महागठबंधन महामिलावट है। इसे महागठबंधन बोलना बंद कर देना चाहिए। खुद का अस्तित्व बचाने के लिए छोटे-छोटे दलों के बिखरी हुई ताकत के सहारे अपने वजूद को बचाने के लिए है। ये महामिललट कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को बचाए रखने के लिए है. कांग्रेस एक समय पंचायत से लेकर पार्लियामेंट हर जगह वही रहते थे।

सोशल मीडिया को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक खबरों को पेश करें।  हमेशा सकारात्मक बाते करे।  वीपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की वीपक्ष ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैला रहे है।  आज कल दुश्मन देश भी फेक न्यूज फैलाते है। जब सकारात्मक रुप से सोशल मीडिया की बात आती है तो हम उस दिशा में हमेशा अग्रणी है, अग्रणी रहेंगे और ये हमारी जिम्मेदारी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.