वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के साथ जालसाजी, फर्जी हस्ताक्षर कर आरोपी ने लिया ४.५ करोड़ रुपये का लोन

Aazad Staff

Nation

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग जालसाजी का शिकार हुई हैं। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ई.ओ.डब्ल्यू (IOW) सेल में मामला दर्ज कराया हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ एफ.आई.आर (FIR) दर्ज कराई है। आरती सहवाग ने आरोप लगाया है कि उनके बिजनेस पार्टनर रोहित कक्कड़ ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कर साढ़े चार करोड़ रुपये का लोन लिया। आरती सहवाग ने अपने साथ हुए इस  जालसाजी की एफ.आई.आर (FIR) आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू) / (I.O.W) सेल में दर्ज कराई है।

आरती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रोहित कक्कर नाम के एक व्यक्ति के साथ एक फर्म में काम कर रही थीं। उन्होंने रोहीत कक्कर समेत ६ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरती ने कहा कि उनके पति वीरेन्द्र सहवाग का नाम का प्रयोग करके रोहित ने दूसरी फर्म से करीब साढ़े चार करोड़ रूपए का कर्ज लिया।

उन्होंने कहा कि यह काम उन्होंने मेरी फर्जी साइन के जरिए किया। बिजनेस के शुरूआत में ही तय हुआ था कि दोनों की सहमति से ही कोई काम किया जाएगा।आरती सहवाग के बयान पर दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू सेल ने आरोपियों के खिलाफ ४२० धारा लगाई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.