आधार के नए नियम: आधार सत्यापन के लिए अब देंने होंगे इतने पैसे

Aazad Staff

Nation

आधार के नए नियम के तहत अब अगर कोई कंपनी किसी व्यक्ति का आधार सत्यापन करेगी तो उसे यूआईडीएआई को शुल्क देना होगा। कंपनियों को प्रति ग्राहक २० रुपए का भुकतान करना होगा।

आधार के नए नियम के तहत अब अगर कोई कंपनी किसी व्यक्ति का आधार सत्यापन करेगी तो उसे यूआईडीएआई को शुल्क देना होगा। कंपनियों को प्रति ग्राहक २० रुपए का भुकतान करना होगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रत्येक ग्राहक-सत्यापन में आधार की सेवाएं लेने पर २० रुपए और सौदों में धन के लेनदेन की पुष्टि के लिए ५० पैसे शुल्क देना होगा। यह शुल्क कर सहित होगा। गजट अधिसूचना, आधार नियमन २०१९ के अनुसार सरकारी प्रतिष्ठानों और डाकघर को इन शुल्कों से मुक्त रखा गया है।

पहले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आधार की सुविधा के बिना एक ग्राहक के सत्यापन पर कम से कम १५०  रुपए से २०० रुपए तक खर्च करना पड़ता था। लेकिन नए नियम के तहत अब २० रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क अदा करना होगा। इन शुल्कों को संबंधित बिल के १५ दिन के अंदर भुगतान करना होगा। इसके बाद शुल्क का भुगतान करने पर प्रति माह डेढ़ प्रतिशत की चक्रबृद्धि ब्याज दर से भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उनके आधार सत्यापन और ई-केवाईसी सेवाओं को रोक दिया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.