एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली, मुंबई समेत इन राज्यों में 'हाई अलर्ट'

Aazad Staff

Nation

पाकिस्तान के बालकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद दिल्ली, मुंबई समेत भारत के ५ शहरों में ७२ घेटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद दोनों देशों  के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अगले ७२ घंटों तक के लिए दिल्ली और मुंबई, पंजाब, राजस्थान और गुजरात को  'हाई अलर्ट' पर रखा गया है।

जानकारों की माने तो देश को पाकिस्तानी सेना से खतरा नहीं है लेकिन कश्मीर में आईएसआई समर्थित आतंकी देश के विभिन्न राज्यों में किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। हाई अलर्ट पर रखे गए शहरों की आतंकवाद निरोधक इकाइयों को भी सर्तक रहने को कहा गया है। हालांकि लिखित में इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मौकिक तौर पर हर तरह की गतिविधियों पर ध्यान रखने को कहा गया है।

सीमावर्ती प्रांत पंजाब के पांच जिले गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं। भारत का यह राज्य पाकिस्तान से तकरीबन ५५३ किमी लंबी सीमा साझा करता है।

वहीं राजस्थान भी पाकिस्तान की सीमा से लगा प्रदेश है। इस प्रांत की तकरीबन १०४८ किमी लंबी सीमारेखा पाकिस्तान से लगती है। ऐसे में यहां अप्रैल तक के लिए शाम ६ से ७ बजे के बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा से ५ किमी के दायरे में नागरिकों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। जबकि गुजरात पुलिस को सेना, बीएसएफ, तटरक्षकों और संबंधित एजेंसियों के साथ सामंजस्य बिठाकर काम करने का निर्देश दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.