१७वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र आज, बजट और तीन तलाक विधेयकों पर होगी नजर

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को मिले प्रचंड बहुमत के बाद आज १७वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र २६ जुलाई तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार के सामने विधेयकों को पास कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

१७वीं लोकसभा चुनाव  का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने १९ जून को सभी दलों के प्रमुखों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

लोकसभा में इस बार कई नये चेहरे होने की बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निचले सदन का पहला सत्र नये उत्साह और सोच के साथ शुरू होना चाहिए। बता दें कि  लोकसभा के प्रथम सत्र से एक दिन पहले राजग की बैठक भी यहां हुई।  सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार के साथ बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सूखा और प्रेस की आजादी जैसे विषय उठाये।

१७वीं लोकसभा चुनाव  सत्र आज से लेकर २६ जुलाई तक चलेगा। इस दौरान इस सत्र में ३० बैठकें होंगी। पहले दो दिन लोकसभा के सभी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव १९ जून को होगा और अगले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र की बैठक में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। बजट पांच जुलाई को पेश किया जाएगा।

सत्र के पहले दिनलोकसभा अध्यक्ष का चुनाव और नवनिर्वाचित सांसदों को सदन की शपथ दिलवाई जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.