मणिपुर: १२ कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गाएखनगम को कांग्रेस के १२ विधायको ने अपना इस्तीफा सौंपा है। विधायकों का कहा कि उन्हें पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि वे तो केवल अपने नेता (राहुल गांधी) को ही फॉलो कर रहे हैं। सभी विधायकों के पास पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर उठा-पठक का दौर शुरू हो गया है। देश के लगभग हर राज्य से कांग्रेस नेताओं के बगावत की अपुष्ट खबरें आ रही हैं।  इस बीच मणिपुर में कांग्रेस के १२ विधायकों ने संगठन के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनका कहना है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए ऐसा कर रहे हैं।

बता दें कि इन विधायकों के पास पार्टी में अलग-अलग पद की जिम्मेदारी थी। इन्होंने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गाएखनगम को अपना इस्तीफा सौंपा है। वहीं गाएखनगम का कहना है कि, 'कुछ नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन मैंने अभी तक उन पेपर्स को देखा नहीं है

मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। गौरतलब है कि चुनावों में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। वहीं सूत्रों की माने तो राहुल अब भी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। खबरें तो यहां तक है कि राहुल ने कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपना रिप्लेसमेंट खोजने तक को कह दिया है। वहीं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता उन्हें ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.