नारियल तेल वजन को करें कम, जाने इसके फायदे

Aazad Staff

Lifestyle & Health

नारियल का तेल, न सिर्फ त्‍वचा और बालों के लिए अच्‍छा होता है बल्कि यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है। नारियल तेल में एंटी ऑक्सीटेंड भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए अगर ग्रीन टी के साथ इसका सेवन किया जाए तो बॉडी एक्टिव रहती है। साथ ही मोटापा भी तेजी से कम होता है।

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में वर्जिन कोकोनेट ऑयल (नारियल तेल) का इस्तेमाल करना शुरु कर दें। ये मोटापा कम करने के साथ साथ आपको बेहतर आहार भी देगा। नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड नामक तत्व होता है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।

एक शोध के मुताबिक अगर सुबह के समय १ चम्मच वर्जिन  नारियर तेल को  खाली पेट पिया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा। इससे बॉडी में जमा फैट तेजी से कम होगा। इसे रेगुलर लेने से आप १ महीने में करीब तीन किलो तक वजन कम कर सकते है।

और ये बी पढ़े: घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

नारियल तेल और शहद को मिलाकर दिन में ३-४ बार इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त करता है। ये स्किन से संबंधित बीमारियों को भी ठीक करता है।

और ये बी पढ़े : लहसुन खाने के ये फायदें नहीं जानते होंगे आप

नारियल तेल में फैटी एसिड बहुत कम होता है। जबकि इसमें मौजूद एसिड भोजन में अतिरिक्त फैट को कम कर हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ये शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है। अगर वर्जिन नारियल तेल का प्रयोग किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर तक पहुंचकर अतिरिक्त मोटापा को कम करता है।

नारियल तेल के पायदें -

१- नारियल तेल के सेवन से मुंह की दूर्गंध होती है दूर।

२-नारियल तेल बालों को मोटा काला व घना बनाता है।

३- त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है।

४- नारियल तेल को सबसे अच्छा क्लिंजर माना गया है।

५- नारियल तेल  का इस्तेमाल प्राइमर के रूप में भी किया जाता है।

६- गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए भी नारियल तेल काफी असरदार सिंद्ध होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.