कैंसर के इलाज में लाभदायक है हल्दी

Aazad Staff

Lifestyle & Health

हल्दी को 'लाख दुखों की एक दवा' कहना गलत नहीं होगा। सालों से इस्तमाल की जाने वाली हल्दी कई औषधियों से भरपूर है। हल्दी में ऐसे रासायनिक तत्व पाए जाते है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी सहायक है।

भारत में हल्‍दी का इस्‍तेमाल मसाले, सौंदर्य प्रसाधनों और दवा के तौर पर किया जाता है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि कैंसर के इलाज में भी हल्‍दी बेहद कारगर औषधि साबित होती है। हल्दी में जल, प्रोटीन, वसा, खनिज पदार्थ, रेशा, फाइबर, मैंगनीज, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, ओमेगा 3 और ओमेगा 6, फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी के स्रोत तथा कैलोरी भी पाई जाती है। हल्‍दी में पाया जाने वाला करकुमिन कैंसर के इलाज में बेहद मददगार है।

कच्ची हल्दी में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। यह खासतौर पर पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने के साथ साथ उन्हें खत्म भी कर देती है। यह हानिकारक रेडिएशन के संपर्क में आने से होने वाले ट्यूमर से भी बचाव करती है।

हल्दी में लिपोपॉलीसेच्चाराइड नाम का तत्व होता है इससे शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी इस तरह से शरीर में बैक्टेरिया की समस्या से बचाव करती है। यह बुखार होने से रोकती है। इसमें शरीर को फंगल इंफेक्शन से बचाने के गुण होते है।

हल्दी कैंसर के जीवाणुओं के संक्रमण को कम करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

हल्दी की जड़ों में पाया जाने वाला करक्यूमिन न सिर्फ खाने को स्‍वाद बनाता है, बल्कि साथ ही दोबारा कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है।

हल्दी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह खाने को पचाने में सहायक है। इसके साथ ही हल्दी में कैल्शियम और मिनरल्स पाया जाता है जो वजन घटाने में मददगार है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.