गाजर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में जानें

Aazad Staff

Lifestyle & Health

सर्दियों में मिलने वाला लाल रंग का गाजर विटामिन व पोषण से भरपूर माना जाता है। इसमें मिनरल्स बहुत मात्रा में मिलते हैं। गाजर को आंखों के लिए बहुत अधिक गुणकारी माना जाता है क्योंकि यह विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्त्रोत है।

सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में रंग-बिरंगी सब्जि़यों के सेवन का मजा ही कुछ और है। चाहे बात गाजर की ही क्यों ना करें, सर्दियों में इसे खाने के अपने ही फायदे हैं। गाजर के मीठेपन को लेकर आपको कैलोरी की चिंता करने की भी ज़रूरत नहीं क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। गाजर में मिनरल, विटामिन और विटामिन 'ए' पाया जाता है, इसलिए इसे त्वचा और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर का प्रयोग आप सूप बनाने, सब्जि़यों, हल्वे और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

गाजर न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है बल्कि इसमें आपको तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत सारे खास गुण होते हैं। यह आपको स्वस्थ रखने के साथ साथ आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाती है। गाजर का नियमित इस्तेमाल आपके बालों और त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। गाजर के जूस को अपनी नियमित आहार का हिस्सा बना लें क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ बहुत गुणकारी है। आइए इस लेख के माध्‍यम से गाजर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की जानकारी लेते हैं।

#आंखों की रोशनी: गाजर में विटामिन 'ए' प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए इसके सेवन से आंखों की रोशनी ठीक होती है। विटामिन ए की कमी आंखों से संबंधी सामान्य समस्याओं का कारण है। साथ ही इसमें बीटा-केरोटिन और पोटैशियम भी मौजूद होता है। बीटा-केरोटिन से गाजर विटामिन 'ए' का सबसे प्रभावकारी स्रोत बनती है।

#त्वचा को निखारें: प्रतिदिन गाजर का सलाद खाने से या गाजर का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है और इसके सेवन से कील-मुहासों से भी छुटकारा मिलता है।

#मधुमेह से बचाव: गाजर के प्रतिदिन सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है। गाजर में मौजूद पोटेशियम, मैगनीज और मैगनिशियम के साथ मिलकर ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य रखता है और इस तरह से शरीर में डायबीटिज के खतरे को कम करता है।

#कैंसर से बचाव: गाजर में कैंसर जैसी बीमारियो से भी लड़ने का गुण होता है। इसमें कैरोटीनॉयड नाम का एक खास तत्व होता है जिसे प्रोस्टेट, कोलोन, और स्तन कैंसर से लड़ने में बहुत ही कारगर समझा जाता है। गाजर खाने वाले लोगो में आंत का कैंसर होने की सम्भावना लगभग 24 प्रतिशत तक कम होती है।

#हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद: गाजर में कैरोटीनॉयड होता है, जो हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है। यह माना जाता है कि गाजर का प्रतिदिन सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.