लू से बचने के उपाय

Aazad Staff

Lifestyle & Health

लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। हो सके तो बेल या नींबू का शरबत पीए ये लूं में फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए।

लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे काफी असरकारी होते हैं। लू लगने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होना है। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

लू से बचने के लिए खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही है तो सिर अवश्य ढंके। इसके साथ ही आंखों पर सनग्लासेस लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पन्ना पिएं या आम की चटनी खाएं।

अधिकतर बच्चे या बुजुर्ग लोग आसानी से लू की चपेट में आ जाते है। क्योंकि उनमें गर्मी का सामना करने की शक्ति कम होती है।

लू लगने पर करें ये काम -

अगर किसी को लू लग जाए तो तुरंत प्याज का रस शहद में मिलाकर देना चाहिए। रोगी के शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए। इसके साथ ही चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन अत्यंत कम कर देना चाहिए।

कच्ची प्याज भी लू से बचाने में मददगार होता है। आप खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद बनाकर खा सकते हैं।  गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए तरबूज, ककड़ी, खीरा खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस लेना भी फायदेमंद है।

लू लगने के बाद मरीज के तलवे पर कच्ची लौकी घिसें, इससे सारी गर्मी लौकी खींच लेगी और तुरंत राहत मिलेगी। लौकी कुम्हला जाए तो समझें कि लू की गर्मी उतर रही है। यह क्रिया बार-बार दोहराएं।

कच्चे आम को गरम राख पर मंद आंच वाले अंगारे में भुनें। ठंडा होने पर उसका गूदा (पल्प) निकालकर उसमें पानी मिलाकर मसलना चाहिए। इसमें जीरा, धनिया, शकर, नमक, कालीमिर्च डालकर पन्ना बनाना चाहिए। पन्ने को लू के रोगी को थोड़ी-थोड़ी देर में दिया जाना चाहिए।

लू लगने के लक्षण

—  सिर दर्द।

—  चक्कर आना।

—  गर्मी के बावजूद पसीना नहीं आना।

—  त्वचा लाल , गर्म और सूखी हो जाना।

—  मांसपेशीयों में ऐंठन होना।

—  जी घबराना या उल्टी होना।

—  साँस लेने में परेशानी महसूस होना।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.