अपने बालों को इस तरह धूप से बचाए

Aazad Staff

Lifestyle & Health

धूप के कारण बाल रुखे और बेजान हो जाते है।

क्या आप जानते है हर दिन सुबह 8 बजे तक की धूप विटामिन डी लेने के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि इसके बाद की धूप त्वचा और बालों के लिए हानिकारक साबित होती है। तेज धूप त्वचा और बालो को नुक्सान पहुंचाती है तेज धूप में बाल भी बेजान हो जाते हैं। इसके संपर्क में आने से बालों में रूखापन आ जाता है।

अपने बालों को तेज धूप से बचाने के लिए इन उपायों को अपनाए- सिर ढंककर बाहर निकलें कभी भी घर के बाहर निकलें तो बालों को इकट्ठा कर जूड़ा बना लें और फिर सिर को किसी सूती कपड़े (कॉटन) से ढंककर घर से बाहर निकलें। बालों के सीधा धूप के संपर्क में आने से ये रूखे हो जाते हैं। सूर्य की पराबैंगनी किरणें बालों पर बुरा असर डालती हैं।

बाल धोने के बाद कंडीशनर का उपयोग जरूर करें। कंडीशनर बालों के ऊपर एक परत चढ़ा देता है जिससे धूप की किरणें सीधे बालों तक नहीं पहुंच पातीं और बाल धूप से बचे रहते हैं।

दही एक प्राकृतिक कंडीशनर है जिसके उपयोग से बाल मुलायम बनते हैं और इससे बालों की जड़ में जमा सारी गंदगी भी साफ हो जाती है। हफ्ते में 3 बार खट्टे दही को जड़ से लेकर बालों की लंबाई पर लगाएं।

अंडा भी एक प्राकृतिक कंडीशनर है। कई लोग अंडे से आने वाली बदबू की वजह से इसके इस्तेमाल से कतराते हैं लेकिन अगर आप सिर्फ अंडे की सफेदी को बालों में लगाएंगे तो इससे बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे और बदबू भी नहीं आएगी। बता देंकि  अंडे का पीला भाग बालों को रूखा बनाता है इसलिए सिर्फ सफेद भाग को ही बालों में लगाएं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.