चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Aazad Staff

Lifestyle & Health

27 जुलाई को लगने वाला है सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, इस दिन चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरु होगा जो सुबह के तीन बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा।

चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेषरूप से बचना चाहिए। ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए दूसरे लोगों की तुलना में अधिक नुकसानदेह होता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। इसके पीछे ऐसी धारणा है कि हानिकारक किरणों की वजह से इसका बुरा प्रभाव गर्भ पर होता है। हालांकि विज्ञान कहता है कि खाने से कुछ बुरा प्रभाव नहीं होता है।

गर्भवती महिलाएं इस काल में कोई गांठदार वस्त्र न पहनें। मात्र एक ही वस्त्र तन पर हो तो अच्छा है। इसके साथ ही  गर्भवती महिलाओं को ग्रहण वाले दिन कोई नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहियें। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण वाले दिन सुई धागे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं के कमरे में गाय के गोबर से स्वास्तिक बनाएं।

चंद्रग्रहण के बाद गर्भवती महिलाएं अगर स्नान करती है तो ये उनके और उनके बच्चे के लिए लाभदायक है। क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली तिरंगों से वातावरण दूषित हो जाता है जिससे नहाना जरूरी हो जाता है।

चन्द्रग्रहण के समय गर्भवती महिला भूलकर भी घर से बाहर न निकलें। गर्भवती स्त्री को ग्रहण के समय मुख्य तौर पर अपनी सुरक्षा करनी चाहिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.