इमली का फेस पैक स्किन को देता है नेचुरल ग्लो

Aazad Staff

Lifestyle & Health

इमली का पेस्ट बनाने के लिए कच्‍ची इमली का इस्‍तेमाल ना करें। यह आपकी त्‍वचा में जलन पैदा कर सकती है। फेस पैक बनाने के लिए इमली को पहले उबाल ले और फिर उसे ठंडा कर इस्तेमाल करें।

गर्मी और बरसात के दिनों में अक्सर चेहरे की रौनक फीकी पड़ जाती है। इस रौनक को बरकरान रखने के लिए इमली के फैस पैक का इस्तेमाल कर सकते है। इमली में एंटीऑक्‍सीडेंट, फ्लेवनॉइड और विटामिन सी और ए की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो फ्री रेडिकल्‍स को बनने से रोकता है। इमली को त्‍वचा पर लगाने से जलन और सूजन दूर होती है। इमली को अपने ब्‍यूटी रूटीन में अगर आप शामिल करते है तो ये अपकी स्किन को एक बेहतरीन नेचुरल ग्रो देती है।

इमली में मौजूद हाइड्रोक्सी एसिड स्किन के डेड सेल्‍स को हटा कर स्किन को निखारने में मदद करते है। इमली के फेस पैक का इस्तेमाल करने से फाइन लाइंस हट हो जाती हैं और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस यूवी किरणों से भी त्वचा का बचाव करते हैं।

इमली और बेसन इमली के साथ बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। बेसन नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है ।

यूं बनाएं फेस पैक

इसके लिए एक छोटा चम्मच बेसन और 2 छोटे चम्मच इमली का गाढ़ा पेस्ट डालकर पैक तैयार कर लें ( आप घर में इमली को उबाल कर उसका गुदा निकाल कर भी इस्तेमाल कर सकते है।) इस पैक को चेहरे पर लगाकर 1 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद पैक सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से साथ धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.