इमली के अनेकों फायदे

Aazad Staff

Lifestyle & Health

इमली सेहत के लिए इमली काफी लाभदायक

इमली का नाम सुनते ही मुह में पानी आ जाता है। इमली को चटकारे ले कर खाने में कुछ और ही मजा है। वैसे इमली के खट्टेपन का स्वाद तो हर किसी ने लिया ही होगा लेकिन क्या आपको इससे होने वाले फायदे के बारे में पता है अगर नहीं तो आईये आज हम आपको इमली से जुड़े फायदों के बारे में बताते है।

गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए एक ग्लास पानी में 25 ग्राम इमली को पानी में भिगोकर इसका सेवन करने से लू नहीं लगती। इमली के गुदे को हाथों और पैरों के तलवे पर मसलने से लू का असर कम होने लगता है।

अगर आपको अक्सर एसिडिटी होती है तो 2 इमली के टुकड़े लेकर रात में मिट्टी के बर्तन में भीगों ले सुबह उस इमली को हाथो से अच्छी तरह मसल कर उसमें स्वाद अनुसार मिश्री डालकर पीने से काफी फायदा होता है। ऐसा लगातार 20 दिन तक करने से इससे लाभ मिलेगा।

अगर आपको भूख ना लगने की शिकायत है या आपको भूख कम लगती है तो 1 ग्लास पानी में 4 इमली के टूकड़ों को  कुछ घंटों के लिए भिगों कर रख ले कुछ समय बाद उसे अच्छे से मसल ले और फिर अच्छे से छान ले उसके बाद उसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा गुड़ और पिसी हुई दालचिनी, छोटी इलायची, कालीमिर्च मिला कर शर्बत बना ले। इस शर्बत को लगातार पीने से आपको भूख लगनी शुरु हो जाएंगी।

बच्चों के लिए भी इमली काफी फायदे मंद है। एक कप पानी में इमली के गुदे को उबालकर उसमें थोड़ा चीनी डालकर बच्चों को पिलाने से कब्ज दूर हो जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.