इस वीकेंड घर में बनाएं कच्चे केले के कटलेट
Aazad Staff
Lifestyle & Health
केला हेल्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। कच्चे केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आज हम आपको इस लेख में कच्चे केले से कटलेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिसका लुफ्त आप शाम की चाय के साथ ले सकते है। तो आइये जानते है कच्चे केले से कटलेट बनाने की विधि।
सामग्री :
• कच्चे केले – 04 (उबाल कर छीलका हटा लें)
• हरे मटर – 01 कटोरी
• मैदा – 1/3 कप
• भुना जीरा – 01 छोटा चम्मच
• हरी मिर्च – 03 (बारीक कटी हुई)
• लाल मिर्च पाउडर – 01 छोटा चम्मच
• काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
• ब्रेड का चूरा – आवश्यकतानुसार
• तेल – तलने के लिए
• नमक – स्वादानुसार
विधि :
कच्चे केले का कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में केले, मटर और मैदा डालकर अच्छी तरह मैश कर लें।
इसके बाद बाकी सभी मसाले इसमें मिला लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे आकार के गोले बना लें। अब इन्हे इन्हें हथेली की मदद से कोई आकार दें दे।
इसके बाद इन्हें ब्रेड के चूरे में अच्छी तरह से लपेट लें।
कच्चे केले को तलने के लिए अब एक कढ़ाही में तेल डाल कर गर्म कर ले।
तेल गर्म हो जाने पर इन कटलेट्स को धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक तल लें।
अब इन्हें प्लेट में सजाकर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.