इडली बनाने की रेसिपी

Aazad Staff

Lifestyle & Health

घर में आसानी से बनानए चावल और उरद दाल की इडली।

इडली बनाने की सामग्री:     •    चावल -  2 कप     •    उरद दाल - 1 कप     •    बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच     •    नमक - स्वादानुसार

  •    हींग - 1/2 छोटी चम्मच
  •    तेल या घी - इडली स्टैन्ड चिकना करने के लिये

उरद की दाल और चावल को साफ़ करके अगल अगल बरतन में डाल कर 4 छंटों के लिए भिगो दें। भीगने के बाद दाल से फ़ालतू पानी निकाल दें और ज़रूरत के अनुसार पानी का इस्तेमाल करते हुए इसे एकदम बारीक पीस लें। अब चावल में से भी पानी निकाल कर उसे बारीक पीस ले. अब पिसी दाल और चावल को मिला कर इनका इतना गाढा़ घोल बना लें कि चम्मच से गिराने पर ये धार की तरह ना गिरे। अब इस घोल में स्वाद के अनुसार नमक, हिंग और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। और इसे 12-14 घंटों के लिए ढक कर किसी गरम जगह पर रख दें। 12-14 घंटों के बाद जब आप देखेंगे तो ये मिश्रण दोगुना हो जाएगा।

इडली बनाने की विधि - इडली बनाने के लिए एक कूकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर उबालने के लिए रखें। इडली स्टैंड के खांचों को तेल लगा कर चिकना कर ले। चम्मच से खांचों में मिश्रण भरें और खांचों को स्टैंड में सैट करें। अब इस स्टैंड को कूकर में रख कर बिना सीटी लगाए उसका ढक्कन बंद कर दें।

तेज़ आंच पर इन्हें 9-10 मिनट के लिए पकने दें।  समय पूरा होने पर कूकर का ढक्कन खोल कर चैक करें. इडलियां बन कर तैयार हैं। इडली स्टैंड को कूकर से निकाल कर खांचों को अलग करें।  ठंडा होने पर चाकू की मदद से इडलियों को खंचों से निकाल लें। नरम-नरम इडलियां तैयार हैं। इन्हें सांबर, नारियल की चटनी और मूंगफ़ली की चटनी के साथ परोसें और इस ज़ायके का मज़ा लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.