होली पर ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल

Aazad Staff

Lifestyle & Health

हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों को होली के केमिकल युक्त रंगों से डैमेज होने से बचा सकेंगे।

होली रेंगों का त्यौहार है और इस दिन लोग कई अलग अलग रंगों से होली खेलते है। रंगों में मौजूद केमिकल हमारे स्किन के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाते है। कुछ लोग तो इस डर से होली खेलने से भी कतराते हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने बालों को होली के केमिकल युक्त रंगों से बचा सकेंगे।

अगर आप होली खेलने जाएं तो पहले तैयारी भी करें।  बालों में तेल जरूर लगाएं। बालों में तेल की अच्छे से मसाज करें। तेल और मॅाश्चराइजर बालों और स्कीन के लिए एक प्रोटेक्टिव लेयर के रूप में काम करता है। यह बालों को डैमेज होने से बचाता है।

होली के कैमिकल युक्त रंगों से बचाने के लिए बालों की जड़ो में तेल में नींबू मिलाकर लगाएं। नींबू लगाने से स्कैल्प को इंफैक्शन नहीं होगा।

और ये भी पढ़े: होली: केमिकल रंगों की बजाए प्राकृतिक रंगों से खेले होली

होली खेलने के दौरान बालों को हो सके तो पूरी तरह से स्काप से कवर करे। अपने बालों को खुला मत रखे। लंबे बालों में रंग आसानी से घुसता है और निकलने में उतनी ही दिक्कत करता है।

होली खेलते समय अपने बालों में किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज ना लगाएं, क्योंकि ये रंगों के कारण बालों में उलझ सकते हैं, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं।

होली में आपके बालों में लगे रंगों को कभी भी गर्म पानी से वॉश ना करें। हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से बाल कम टूटेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.