होली के मौके पर रंग खेलने के साथ-साथ तरह-तरह पकवान खाने का मौका मिलता है। होली पर सभी लोग तरह-तरह के लजीज पकवान बनाते हैं। ऐसे में सबके घरों में मावे की गुझिया जरूर मिलती है। तो आइये जानते है मावे की टेस्टी गुझिया बनाने का तरीका और रेसिपी- मावे की 'गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री • मावा- 400 ग्राम • सूजी- 100 ग्राम • घी- 2 टेबल स्पून • चीनी- 400 ग्राम • काजू- 100 ग्राम • किशमिश- 50 ग्राम • छोटी इलाइची- 7-8 • सूखा नारियल- 100 ग्राम रिफाइंड तेल- गुझिया तलने के लिए
ऐसे तैयार करें भरावन • गुझिया का भरावन बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक अच्छे से भून लें। • इसके बाद कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें। • अब चीनी को पीसकर सूखे मेवे काटकर तैयार कर लें। • इसके बाद मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लें। • इस तरह तैयार है गुझिया का भरावन।
'गुझिया के आटे' के लिए सामग्री • मैदा- 500 ग्राम (4 कप) • दूध या दही- 50 ग्राम (1/4 कप) • घी- 125 ग्राम (2/3 कप) •
ऐसे बनाएं गुझिया - • गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले गुझिया का आटा तैयार करेंगे। • इसके लिए मैदे में पिघला घी, दूध या दही डालकर पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथें। • इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें। • आधे घंटे बाद आटे को मसल कर मुलायम करें। • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गीले कपड़े से ढककर रखें। • लोइयों को छोटी पूरी बेल कर इसमें भरावन भरकर किनारों से मोड़ते हुए गुझिया काट लें। • इसके बाद मोटे तले की कढ़ाई में घी गर्म करके गुझिया तलें। • गुझिया को हल्का ब्राउन होने तक तलते रहें। • इस तरह तैयार है टेस्टी गर्मा-गरम गुझिया।