घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

Aazad Staff

Lifestyle & Health

हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो ना केवल आपका वजन व मोटपा कम करने में असरदार सिद्ध होंगे बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाएगा।

वजन कम करना और स्वस्थ जीवन जीना दो आयामी दृष्टिकोण है। पहला सही खाना और दूसरा उचित व्यायाम।  आज हम इस लेख में केवल वजन घटाने के लिए कुछ खाने से संबंधित समाधानों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ-साथ नियमित और संतुलित व्यायाम करने से परिणाम बेहतर होंगे। इस लेख में आज हम आपको भोजन के संदर्भ में कुछ सुझाव देने की कोशिश कर रहे है, खाद्य पदार्थों का सेवन विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग प्रतिक्रिया कर सकता है। उचित एहतियात बरतें और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। कभी भी कुछ भी अति न करें।

मोटापा और बढ़ता वजन आज लोगों के बीच आम समस्या बन चुकी है। अपने बढ़ते वजन और मोटापे को कम करने के लिए लोग अक्सर दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो ना केवल आपका वजन व मोटपा कम करने में असरदार सिद्ध होंगे बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाएगा। यह लेख वीडियो में भी उपलब्ध निचे स्क्रॉल करें OR Click Here (Video available below)

[VIDEO] घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

अदरक -

वजन कम करने के लिए अदरक एक रामबाण ओषधि है।

अदरक के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। भोजन को पचाने के लिए अदरक काफी गुणकारी साबित होती है। इसके सेवन से भोजन में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने में मदद मिलती है, जिस कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती और वजन कम करने की राह में यह आपकी मदद करती है।  

अदरक का पानी वजन कम करने के लिए  बहतरीन स्रोत है।

सुबह खाली पेट अदरक का सेवन शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है।

अदरक का सेवन सिर्फ एक चौथाई इंच में ही करना चाहिए। इसका अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकार साबित हो सकता है क्यों की अदरक की तासीर गर्म होती है। इसलिए आमतौर पर इसका सेवन लोग सर्दी के मौसम में करते है।

दिन में दो या तीन बार अदरक का सेवन करने से बहुत जल्दी वजन घटता है। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ वजन को भी नियंत्रित करती है।

अदरक का सूप पीना वजन घटाने का सबसे सर्वोत्तम तरीका है। आप नियमित ताजे अदरक का सूप बनाकर इसका सेवन करें। जल्दी ही आपके शरीर का वजन नियंत्रित हो जाएगा।

अनानास -

अनानास में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो  पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

अनानास का रोजाना सेवन  हमारे शरीर को कई तरह के फायदे देता है। ये बढ़ते वजन को कम करने में अहम भूमिका तो निभाता ही है साथ ही ये कई बीमारियों को भी दूर करता है।

अनानास में एंटी कैंसर एजेंट पाया जाता है जो कैंसर को दूर भगाता है। अनानास में ब्रोमलिन पाया जाता है। ब्रोमलिन ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।

अनानास हड्डियों को मजबूत करता है इसमें  मैग्निशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है जिससे हड्डियों और टिशूज में ताकत आती है। इसमें थाईमीन भी पाया जाता है जो हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।

गाजर -

गाजर का जूस वजन को कम करने के लिए काफी लाभदाय माना गया है। साथ ही इसमें कैलोरी  की मात्रा काम होती है।

गाजर के रस में विटामिन 'ए','बी', 'सी', 'डी' और 'के' जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते है जो पाचन शक्ति को बहतर करने के साथ साथ पेट के कैंसर में भी लाभदायक है।

इसे पीलिया की  प्राकृतिक औषधि मानी गई है। गाजर खाने से गठिया, अपच यानी कि डिहाइड्रेशन से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह हड्डियों को भी मजबूत प्रदान करती है।

आंखों के लिए भी इसे बहुत अधिक गुणकारी माना गया है क्योंकि यह विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इतना ही नहीं अगर हम इसका सेवन नियमित रुप से करे तो यह ब्‍लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में भी लाभदायक है।

चुकंदर का जूस -

चुकंदर का जूस शरीर को तमाम फायदे देता है साथ ये वजन कम करने में भी सहायक है।

चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करने का काम करते हैं।

इसके जूस में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती हैं।

चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है साथ ही ये शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे कई  पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर  को ताकत देने के साथ साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते है।

नारियल तेल

नारियल तेल वजन कम करने के लिए नारियल का तेल काफी लाभदायक माना गया है।

नारियल तेल शरीर को आराम देने के साथ ही सूजन और दर्द को भी कम करने में मददगार होता है।

यह मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में चर्बी जमने की आशंका बहुत कम हो जाती है।

इस मिश्रण को लेने के बहुत देर तक भूख का एहसास नहीं होता है। जिसके चलते समय-समय पर खाना नहीं पड़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से चर्बी अपेक्षाकृत कम जमा होती है।

ग्रीन  कॉफी -

इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम कर सकते है।

ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है। इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। मेटाबॉलिज्म सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन और खनिज पाया जाता है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है।

इसके सेवन से मधुमेह यानी की डायबिटीज की मात्रा को भी कम कर सकते है।

यह रक्तचाप यानी बल्ड शूगर और कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

नींबू पानी-

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे वजन कम होता है।

गर्म पानी में सिर्फ नींबू का रस मिलाकर पीएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा।

नींबू का रस सांसों की दुर्गध और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है।

इसमें मौजूद ऑक्सीकरण रोधी तत्व होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में पैदा नहीं होने देते

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.