चेहरे से कील-मुंहासे हटाने के घरेलू उपचार

Aazad Staff

Lifestyle & Health

कील मुहांसे होने पर चेहरे को समय-समय पर साफ पानी से साफ करते रहें। जिससे मुंहासों का इंफेक्शन चेहरे के किसी और हिस्से पर न फैले।

बेदाग व खूबसूरत त्वचा किसे नही पसंद लेकिन गर्मियों में अक्सर कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है, जिसकी वजह से एक खूबसूरत चेहरा भी बदरंग नज़र आने लगता है। ऐसे में लड़कियां काफी क्रीम और कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, लेकिन कुछ चीजे है जिसके इस्तेमाल से आप कील-मुंहासों से छुटकारा पा सकती हैं।

अपने चेहरे को कील मुहांसों से बचाने के लिए हल्दी-चंदन और दही का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा सामान्य पानी से साफ कर लें। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल होती है, जबकि चंदन और दही चेहरे को ठंडक देने के साथ त्वचा में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।

और ये भी पढ़े : गर्मियों में अपनी त्वचा की इस तरह करें देखभाल

नीम के पत्तियों का पेस्ट कील मुहांसों को दूर करने के लिए प्राचीन काल से ही कारगर माना गया है। क्योंकि नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाएं जाते हैं। जिससे त्वचा अंदर से क्लीन होती है। कील मुहांसों को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को चबाना, नीम का रस पीना या काढ़ा पीने से रक्त शुद्ध होता है, जिससे मुंहासों में राहत मिलती है।

और ये भी पढ़े : चेहरे को निखारने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

जायफल को कच्चे दूध में घिसें और फिर उस लेप को चेहरे पर लगा लें। कम से कम २ घंटे ऐसे ही चेहरे पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें, कुछ दिनों बाद ही चेहरे पर मुंहासे कम होने लगेंगे और निखार भी आएगा।

लहसुन में बहुत ही गुणकारी हैं। यह सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि मोटापे और शरीर की चर्बी को भी कम करने में लाभदायक है। लहसुन चेहरे के मुंहासों को भी ठीक करता है। इसके लिए लहसुन की ३-४ कलियां लें और उसमें २-३ लौंग घिसकर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो दें। इससे मुंहासे काफी हद तक ठीक हो जाएंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.