धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से बचें

Aazad Staff

Lifestyle & Health

धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जात है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

दिवाली के ठिक एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है और इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन जैसी कई चीजे खरीदते है लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन कुछ ऐसी भी चीजे है जिसे खरीदने से बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही जानकारी देने जा रहे है जिसे धनतेरस के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है…..

लोहा - लोहे से बनी कसी भी धातु व सामग्री को धनतेरस के दिन घर में खरीद कर नहीं लाना चाहिए। अगर आपको लोहे की बनी हुईं चीजें घर में लानी है तो वो एक दिन पहले ही खरीद लें।

स्टील - स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है।

शीशे का सामान- राहु से संबंधित वस्तु होने के कारण इनकी खरीदारी से बचना चाहिए। अगर शीशे का सामान खरीदना जरूरी ही है तब इस बात का ध्यान रखें कि वह पारदर्शी हो धुंधला शीशा न खरीदें, कांच की बनी वस्तुएं न लें।

काला रंग की वस्तु - काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस के शुभ दिन पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

चाकू, कैंची जौसी धारदार हथियार- धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।

तेल, घी जैसी चीजे नहीं खरीदें- धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि को खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। इस लिए इन चिजों को खरीदने से परहेज करें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.