इस गणेश चतुर्थी घर पर बनाये चावल-मेवा मोदक

Aazad Staff

Lifestyle & Health

मोदक गणपति जी की सबसे प्रिय मिठाईयों में से एक है। इस गणेश चतुर्थी आप भी अपने घर पर चावल-मेवा से बने मोदक का गणपति जी को भोग लगा सकते है। इसे बनाना बेहद आसान है।

चावल-मेवा मोदक बनाने की सामग्री

चावल का आटा : 1 कटोरी,

पानी : 1 कटोरी,

घी : 2 बड़े चम्मच,

कसा नारियल : 1 कटोरी,

कसा हुआ गुड़ : 1 कटोरी,

कटे हुए काजू,

पिस्ता और बादाम : 1 बड़ा चम्मच,

किशमिश : 20-25,

नमक : चुटकी भर

चावल-मेवा मोदक विधि सबसे पहले भरावन तैयार करें-   एक पैन में नारियल और गुड़ डालें। जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए तब गैस बंद कर दें और सारे मेवा मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक पैन में पानी को उबाल लें।  अब इस पानी में चावल का आटा, घी और नमक मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दे और जब मिश्रण थोड़ा ठंड़ा हो जाए तो इसे  अच्छी तरह आटे की तरह गूंथ लें।

अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। हर लोई को हथेली पर फैलाकर आवश्यकतानुसार भरावन भरते हुए मोदक का आकार दें। सभी मोदकों को 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं और मेवा डालकर सर्व करें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.