किशमिश के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Aazad Staff

Lifestyle & Health

किशमिश के सवन से सेहत दुरुस्त रहती है। किशमिश को अगर पानी में भि‍गोकर इस पानी को सुबह पिया जाए तो इसके कई स्वास्थय लाभ हैं।

क्या आप जानते है कि किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। किशमिश के सेवन से रस, रक्त, शुक्र आदि धातुओं तथा ओज की मात्रा बढ़ती है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश का फायदा तब सबसे ज्यादा होता है जब हर सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पिया जाए।

किशमिश कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। एक ग्लास पानी में थोड़े किशमिश रात भर भीगो कर रख दे और सुबह उसी पानी को पिए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बना रहता है। इसके साथ ही ट्राईग्लिसेराइड्स की मात्रा भी कम होती है। इतना ही नहीं ये लीवर को भी स्वस्थ्य बनाए रखता है।

अगर आप रोजाना किशमिश के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहेगा। इतना ही नहीं किशमिश के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। किशमिश का पानी खून साफ करने में भी मदद करता है। किशमिश के पानी के इस्तेमाल से चहरे में भी रोनक आती है। ये स्किन पर रिंकल्स को सही करने में फायदेमंद होते हैं।

किशमिश  में फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट, जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍व पाए जाते है जो बुखार को दूर करने में असरदार साबित होते है।

Videoघरेलू उपाय: चेहरे को निखारने के लिए

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.