आम के पत्ते मधुमेह व रक्तचाप जैसी कई बीमारियों को करे दूर

Aazad Staff

Lifestyle & Health

आम के पत्ते किसी ओषधी से कम नही है। ये मधुमेह, रक्तचाप, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, पेट दर्द जैसी कई परेशानियों को दूर करने में असरदार है। आज कल पेट दर्द व गैस की समस्या आम बात है लेकिन इस समस्या को आम की पत्तियों के इस्तमाल से दूर किया जा सकता है। आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसको छान कर पी लें। इस पानी को पीने से पेट की परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

मधुमेह करे दूर -

मधुमेह के इलाज के लिए आम के पत्‍ते बहुत लाभदायक होते हैं। इसमें एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं, जो प्रारंभिक मधुमेह के इलाज में मदद करते हैं। यह मधुमेह एंजियोपैथी और मधुमेह रेटिनोपैथी के इलाज में भी मदद करता है। आम की पत्तों की अगर रोजाना चाय बना कर पिए तो शुगर से छुटाकारा पा सकते हैं।आम के पत्ते की चाय बनाने के लिए आम के 4 पत्‍तों को एक छोटे बर्तन में उबाल लें। जब यह उबल जाए तो आप पत्तों को पानी में से अलग कर लें। अब रात भर के लिए इस पानी को छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी का खाली पेट सेवन करे इससे मधुमेह की समस्या दूर होगी।

उच्‍च रक्‍तचाप को कम करे

आम के पत्ते रक्तचाप की समस्या को भी दूर करने में काफी असरदार होते है। आम के पत्ते रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज़ नसों की समस्या का इलाज करने में सहायता करते हैं।

अस्थमा जैसी बीमारी को करे दूर -

सर्दी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्ते लाभदाय होते है। थोड़ी सी शहद के साथ पानी में आम के पत्तों को उबालकर काढ़ा तैयार करें। यह काढ़ा पीने से खाँसी से आराम मिलता है। साथ ही अगर आपका गला बैठ गया है तो इस काढ़े को पीने से ठिक हो जाएगा। व अस्थमा जैसी बीमारी के लिए भी यह काफी लाभदायक मना गया है।

हिचकी करे दूर

और ये भी पढ़े : आम की गुटलियां इन बीमारियों को करती है दूर

दिन में 1 दो हिचकी आनी ठीक रहती है। मगर यदि इससे ज्यादा हिचकियां आने लगे तो आम की पत्तियों को उबाल लें और उसके पानी से गरारे करें। गरारे करने से कुछ ही देर में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

किडनी की पत्थरी करे दूर

आम की पत्तियों से किडनी और गुर्दे की पत्थरी दूर होती है। इसके लिए रोजाना पत्तियों से बने पाउडर को पानी के साथ पीने से पत्थरी की समस्या ठीक हो जाती है।

Latest Stories

Related Stories

आम के प्रकार

हर प्रजाति का आम अपनेआप में बहुत ख़ास है।

जलजीरा पीने के फायदे

विटामिन सी की कमी को दूर करता है जलजीरा

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.