खसखस कई गंभीर रोगों को करे दूर

Aazad Staff

Lifestyle & Health

खसखस में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खसखस कई रोगों को दूर करने में असरदार है। इसका इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी के रुप में भी किया जाता है।

खसखस को दर्द निवारक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खास तौर से इसका प्रयोग मांसपेशियों के दर्द में किया जाता है। खसखस के तेल से अगर मालिस करें तो दर्द से राहत मिलता है। खसखस को पीस कर पेस्ट बना कर दर्द और सूजन वाली जगह पर लगाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

खांसी व सांस संबंधी तकलीफ होने पर भी खसखस काफी फायदेमंद होता है।  ये सांस संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक आराम दिलाने में मदद करता है।

खसखस खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही दिल की बीमारियों और दिल के दौरे का भी खतरा कम हो जाता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में खसखस मिलाकर खाएं।

खसखस के सेवन से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। एलर्जी के कारण स्किन में दाने और खुजली की समस्या हो जाती है। ऐसे में खसखस में नींबू की रस मिलाकर बने पेस्ट को लगाने से आराम मिलता है।

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।

खसखस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जिसका प्रयोग करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह बेहतर पाचन में भी मदद करता है और शरीर को उर्जा देने के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.