लहसुन खाने के ये फायदें नहीं जानते होंगे आप

Aazad Staff

Lifestyle & Health

सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने से आपको सबसे ज्‍यादा फायदा होगा।

लहसुन स्वाद और गंध में तीखा होता है, लेकिन इसके सेवन के बहुत सारे फायदे होते हैं। लहसुन में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और सल्फ्यूरिक एसिड समेत कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन एक अच्छे एंटीबायोटिक के रूप में भी जाना जाता है। लहसुन का नियमित रुप से सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। लहसुन में आपके डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करने की ताकत होती है। खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका  डाइजेशन अच्‍छा रहता है। लहसुन में एंटीबैक्‍टीरियल और दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो लहसुन की एक कली पीसकर दर्द वाली जगह पर लगा दें। इससे नसों में झनझनाहट से भी आराम मिलता है।

लहसुन खाने के फायदे     •    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है।     •    सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।     •    सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म करके मालिश करने से सर्दी-जुकाम से जल्दी राहत मिल जाती है।     •    लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।     •    लहसुन की 2-3 कलियों को गर्म पानी में नींबू के साथ खाने से खून साफ होता है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।     •    लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार नहीं पड़ता है।     •    लहसुन के नियमित सेवन से कैंसर पैदा करने वाले सेल्स खत्म हो जाते हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा कम रहता है।     •    लहसुन खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने के चांसेस कम रहते हैं।     •    वजन कम करने के लिए भी लहसुन कारगर है। लहसुन को शहद के साथ खाने से मोटापा कम होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.