सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद

Aazad Staff

Lifestyle & Health

दुनियाभर में कम से कम 30 अलग किस्म के खजूर पाए जाते हैं। भारतीय खजूर के वृक्ष 30-40 फुट ऊँचे होते हैं। खजूर को पिंडखजूर तमर, खुर्मा और पके, सूखे फल को छुहारा, खारिक अथवा अंग्रेजी में डेट के नाम से जाना जाता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमिनो एसिड, फास्फोरस बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में कई चीजों की पूर्ति करते हैं।

खजूर का सेवन सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ साथ शरीर में उर्जा पैदा करता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे सेहत  के लिए लाभदायक होता है।

सर्दी जुकाम की समस्या से बचने के लिए आप 2-3 खजूर, काली मिर्च और इलायची को पानी में उबाल लें। इस पानी को सोने से पहले पीएं। इससे खांसी जुकाम में आराम मिलेगा।

खजूर में कोलेस्ट्राेल नहीं होता है और एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है। इसके साथ ही यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी बहुत कारगर है।

खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।  रोजाना सुबह उठकर खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

खजूर 54 फीसदी चीनी और 7 फीसदी प्रोटीन युक्त होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत सही है जो दिल के मरीज हैं।अगर किसी को दिल का रोग है तो उसे रोजाना 3 से 4 खजूर खाना चाहिए क्योंकि खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बेहद फायदेमंद साबित होता है।खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.

जो लोग शरीर से बेहद कमजोर या फिर बहुत दुबले-पतले हैं उन्हें दिन में कम से कम 3 खजूर खाना चाहिए। खजूर का मीठापन और इसमें मौजूद प्रोटीन की भारी मात्रा शरीर के वजन को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.