खून की कमी के अलावा और भी कई बीमारियों को चुकंदर करता है दूर

Aazad Staff

Lifestyle & Health

भूमध्यसागरी क्षेत्र में लगभग 4000 साल पहले चुकंदर की खेती की शुरुआत की गयी थी। चुकंदर सेहत के लिए तो लाभदायक होता ही है साथ ही इसके पत्ते भी आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते है। रोजाना एक कप चुकंदर के पत्ते का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती है।

एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा लाभदायक माना गया है। चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो खून बढ़ाने और उसे साफ करने का काम करते हैं। इसके साथ ही चुकंदर का अगर नियमित रुप से सेवन करे तो कई प्रकार की बीमारी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल -  चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।  शोधकर्ताओं के मुताबिक, रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

पाचनक्रिया करे बेहतर- चुकंदर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से कई बीमारियों दूर होती है। बहुत से लोगों को गैस्ट्रिक अल्सर की प्रॉबल्म रहती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए सुबह नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीने से ये समस्या दूर होती है ।

रूसी में फायदेमंद अकसर लोगों को ठंड में रुसी की समस्या होती है। इससे निजात पाने के लिए चुकंदर का काढ़ा बनाएं और उसमें सिरका मिलाकर सिर में लगाएं। इसके अलावा चुकंदर के रस में अदरक के टुकड़े को भिगोकर रात में सिर की मसाज करें और अगले दिन  बालों को धो लें। इस प्रकार करने से रुसी की समस्या दूर हो जाएगी।

और ये भी पढ़े : चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं धनिया के पत्ते

पथरी की समस्या चुकंदर को पानी में उबालकर उसका सूप पीने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसे दिन में 3 बार लें। इससे लीवर की सूजन भी कम होगी।

कैल्शियम की पूर्ति शरीर में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। इससे हड्डियों का विकास होता है और दांत मजबूत रहते है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी आ जाए तो चुकंदर का जूस पीएं। इसमें मौजूद मिनरल सिलिका शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।

Latest Stories

Related Stories

तुलसी के फायदे

तुलसी एक जानी-मानी औषधि

गुणों से भरपूर है नारियल पानी

चेहरे पर कील, मुंहासे, चेचक के दाग, धब्बे काफी समय से हो तो कच्चे नारियल का पानी चेहरे पर लगाने से इसके दाग दूर हो जाते है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.