बेल का शरबत दे गर्मियों में राहत, जाने इसके फायदे

Aazad Staff

Lifestyle & Health

बेल के फल का प्रयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद फायदेमंद है। खास तौस से गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य और उर्जा प्रदान करता है।

गर्मियों में अक्सर लोग बेल का शरबत पीना पसंद करते है। इसका फल बाहर से बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम और बीजयुक्त होता है। बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख मिलता है। आज हम आपको इसके ऐसी ही उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।

गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप बेल का शरबत बनाकर पीए तो लू का खतरा नहीं होता और लू लग जाने पर यह दवा के रूप में कार्य करता है। तपते शरीर की गर्मी दूर करने में यह बेहद लाभकारी है।

और ये भी पढ़े: चीकू खाने के फायदे

बेल आतों के लिए फायदेमंद होता है। बेल में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो बढ़ते वजन और बेली फैट को घटाने में मदद करता है। नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलता है।

बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉसफोरस और टेन्निन्स भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। लिहाजा गर्मियों में इसे पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

और ये भी पढ़े: बढ़ते वजन को कम करता है अनानास, जाने इसको खाने के फायदे

बेल का जूस बल्ड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। ये इंसुलिन बनाता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत ही जरूरी है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अलग से चीनी न मिलाएं। बिना चीनी मिलाए भी ये उतना ही स्वादिष्ट लगता है।

और ये भी पढ़े: चेहरे को निखारने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

बेल का शरबत हमारे शरीर में बन रहे खून को भी साफ करने का काम करता है जिससे स्किन से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इतना ही नही दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए भी बेल का जूस बहुत ही कारगर होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.