अन्नकूट रेसिपी: कैसे गोवर्धन पूजा पर बनाएं अन्नकूट

Aazad Staff

Lifestyle & Health

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है. क्योंकि गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की सब्जी और पूरी का प्रसाद बना कर चढ़ाया जाता है.

 गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन बाद यानी ठीक दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. दिवाली के ठीक दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है. क्योंकि गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की सब्जी और पूरी का प्रसाद बना कर चढ़ाया जाता है.  इस समय जो भी नई सब्जियां मिलती हैं सभी सब्जियों को मिलाकर सब्जी का प्रसाद तैयार किया जाता है. अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सभी तरह की सब्जीयों को थोड़ा- थोड़ा खरीद लाएं. उसके बाद सभी सब्जियों को मिलाकर कर पका लें. गोवर्धन पूजा में और घर के मंदिर इस सब्जी का भोग लगाएं.

सारी सब्जियों को साफ कीजिये, आलू छीलिये, बैगन के डंठल तोड़िये,फूल गोभी को फ्लोरेट कर लीजिये,सेम के दोनों ओर के धागे निकाल दीजिये, सैंगरी के दोंनों ओर से डंठल थोड़ा थोड़ा काट दीजिये,गाजर छील लीजिये और डंठल हटा दीजिये, मूली छीलिये और डंठल हटा दीजिये,टिन्डे और अरबी को छील लीजिये,  भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, परवल छीलिये और दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, शिमला मिर्च के डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दीजिये, लौकी छील लीजिये, केला छील लीजिये, इन सारी सब्जियों को अब अच्छी तरह धो लीजिये. धुली हुई सब्जियों से पानी हटाइये, आलू, बैगन, केला छोड़ कर लीजिये, बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लीजिये, मूली के पत्ते भी बारीक काट लीजिये. सारी सब्जियां कट गई है. टमाटर धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल तोड़िये, धोइये और कतर लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. हरा धनियां साफ कीजिये और छोटा छोटा कतर लीजिये.

एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक डालिये मसाले को हल्का सा भूनिये. अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिये, आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दीजिये, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाइये, सब्जी में करीब एक कप पानी डालिये और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाईये.  उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से चलाइये और देखिये कि सब्जियां नरम हो गई हैं, फिर से सब्जी को 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पकने दीजिये, चैक कीजिये, अगर सब्जी नरम नहीं तो ढककर और पकने दीजिये, जब सब्जियां नरम हो जांय तब कटे हुये टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाइये,  सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर,  और हरा धनिया मिलाइये. गैस बन्द कीजिये.

#अन्नकूट सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री

आलू -  4 बैगन - 3-5 छोटे आकार फूल गोभी - दो छोटा सा फूल सेम - 200 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)

सैगरी - 200 ग्राम (3/4 कप) गाजर - 2 मूली - 2 टिन्डे - 4

अरबी - 1 भिन्डी - 12-14 परवल - 4-6 शिमला मिर्च - 2

लौकी - 6 इंच का टुकड़ा कच्चा केला - 2 कद्दू - छोटा सा टुकडा टमाटर - 4 -5

#मसाला: 

अदरक - 4 इंच लम्बा टुकड़ा हरी मिर्च - 4-6 हरी मैथी - कटी हुई एक छोटी कटोरी तेल - 6-8 टेबल स्पून

हींग - 4-6 पिंच जीरा - दो छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - दो छोटी चम्मच धनियां पाउडर -4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच (यदि आप चाहें) गरम मसाला - एक -  छोटी चम्मच नमक - 2/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

हरा धनियां - 200 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.