अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के लिए योग अभियान!

Aazad Staff

Lifestyle & Health

उदयपुर स्थित स्वयंसेवी संगठन नारायण सेवा संस्थान अपने डिजिटल अभियान के माध्यम से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया है।

उदयपुर स्थित स्वयंसेवी संगठन नारायण सेवा संस्थान अपने डिजिटल अभियान के माध्यम से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिन्होंने हाल ही कोरोना को मात देकर सामान्य जीवन शुरू किया है। इस अभियान के तहत संस्थान की ओर से एक योग चिकित्सक की मदद से इस विशेष अभियान का संचालन किया गया, ताकि इस दौरान सभी को घर पर ठीक होने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरित किया जा सके।

इस दौरान नेचुरोपैथी और योग चिकित्सक डॉ. दीपा शुक्ला सूक्ष्म व्यायाम और श्वास संबंधी व्यायाम का प्रदर्शन किया। वे पांच मिनट के लिए श्वास अभ्यास, दस राउंड के लिए हाथों को खींचने का अभ्यास, मरजरीश्वसन, प्राणायाम और दस राउंड के नाड़ी शुद्धि प्राणायाम (वैकल्पिक नसिका श्वास) का प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा, दिव्यांगों के समक्ष भ्रामरी, गहरी विश्राम तकनीक और योग क्रिया के 11 राउंड भी प्रस्तुत किए गए।

नारायण सेवा संस्थान के प्रेसीडेंट प्रशांत अग्रवाल ने कहा, ‘‘महामारी ने हर एक व्यक्ति को घर के अंदर सीमित कर दिया है। ऑनलाइन योग सत्र से दिव्यांगों को विभिन्न आसन सीखने में मदद मिलेगी। ये ऐसे आसन हैं, जो दिव्यांगों के लिए उपयोगी साबित होंगे। फिलहाल दिव्यांग लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं क्योंकि वे घर में ही कैद होकर रह गए हैं और उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह पहल उन्हें लंबे समय तक राहत देने और फिट रहने की नियमित आदत के रूप में इसे अपनाने में मददगार होगी।’’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 पर, भारत दुनिया भर के लोगों में आध्यात्मिक अनुशासन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘कल्याण के लिए योग’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित

कर रहा है। दुनिया भर में संदेश भेजने के लिए दिव्यांग व्यक्ति और बच्चे भी इस योग सत्र में भाग लेंगे।

 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.