जानें कौन हैं गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत

Aazad Staff

Leaders

४६ वर्षीय प्रमोद सावंत गोवा में बीजेपी के अकेले विधायक हैं जो आरएसएस से जुड़े रहे हैं। साल २०१२ में वह पहली बार विधायक बने। राजनीति में आने से पहले वह सरकारी नौकरी कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी ने एक युवा चहरे को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया है। डॉक्टर प्रमोद पांडुरंग सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री है। सावंत का जन्म २४ अप्रैल १९७३ को गोवा में हुआ । इनके पिता पांडुरंग सावंत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

प्रमोद सावंत आयुर्वेद के डॉक्टर हैं। उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रैजुएट किया है। वे पेशे से मेडिकल प्रोफेशनल रहे हैं। सावंत बचपन से ही आरएसएस के साथ जुड़े रहे हैं।  वह भारतीय जनसंघ, भारतीय मजदूर संघ के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। बीजेपी में काफी समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान है। वहीं सावंत की पत्नी सुलक्षणा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं ।

प्रमोद सावंत का राजनीति में आगमन साल २००८ में भाजपा नेतृत्व के आग्रह के बाद हुआ। सांकेलिम (अब साखली) सीट खाली हुई थी जिससे उनको चुनाव लड़ने को कहा गया था। उस वक्त वह मापुसा स्थित उत्तरी जिला अस्पताल में आयुर्वेद के डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे। भाजपा नेतृत्व के आग्रह के बाद उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उपचुनाव लड़ा। हालांकि उस उपचुनाव में वह हार गए थे मगर साल २०१२ में विजेता बनकर सामने आए।

गोवा के सीएम बनने से पहले वह सावंत पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। बता दें कि सावंत के नाम सबसे छोटी उम्र में विधानसभा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है। साल २०१२ में उन्होंने गोवा विधानसभा में कदम रखा। वो साल २०१७ में अध्यक्ष बने। वह भारतीय युवा जनता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.