डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति

Aazad Staff

Leaders

डॉ. जाकिर हुसैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म तेलन्गाना के हैदराबाद में 8 फरवरी, 1897 में हुआ था। 10 साल की उम्र में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया था।14 वर्ष की उम्र में उनकी माँ का निधन हो गया था। जाकिर ने इटावा में इस्लामिया हाई स्कूल से अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ में एंग्लो-मुहम्मडन ओरिएंटल कॉलेज (जो आजकल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है) में दाखिला लिया।  यहीं से उन्होंने एक युवा सुधारवादी राजनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की।

डॉ. जाकिर हुसैन 1962 ई. में वे भारत के उपराष्ट्रपति बने। डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक भारत के तीसरे राष्ट्रपति रहे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले मुसलमान थे।इन्होने  अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय की भी स्थापित की। उनके द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय आजकल जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में नई दिल्ली में मौजूद  है। 1926-1948 तक वे जामिया मिलिया इस्लामिया के उपकुलपति रहे। कई विश्वविद्यालयों ने इन्हें डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया। वे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे।

13 मई, 1967 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया। डॉ. जाकिर हुसैन को वर्ष 1954 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1963 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के दो साल के बाद ही 3 मई, 1969 को डॉ. जाकिर हुसैन का  निधन हो गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.