दुनिया के दूसरे सबसे यंग एसोसिएट एंड्रॉइड डेवलपर बने शुभम पांचाल

Aazad Staff

Inspirational Stories

यूट्यूब से ली थी ट्रेनिंग।

मात्र 14 साल की छोटी सी उम्र में मुम्बई (ठाणे)के रहने वाले शुभम पांचाल ने एक ऐसी कामयाबी हासिल की है जो वाकई काबिले तारीफ है। शुभम पांचाल ने हाल ही में गूगल और उदासीटी (Udacity) (संयुक्त राज्य अमेरिका) की ओर से प्रस्तुत किए गए एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम में सफलता हासिल की है। इस सफलता के साथ ही शुभम दुनिया के दूसरे सबसे यंग एसोसिएट एंड्रॉइड डेवलपर बन गए।

सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक शुभम ने एक साल में 10 ऐप डेवलप किए हैं और हाल ही में डेटा स्टोरेज को आसान बनाने के लिए एक समग्र ऐप बनाया है। खाता संख्या, आईएफएससी कोड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर जैसे आवश्यक वित्तीय विवरणों को स्टोर करने में मदद करने के उद्देश्य से बनाए गए इस ऐप से शुभम को आधार के युग में बेहतर काम करने की उम्मीद है। 

बता दें कि शुभम एक ऐसे परिवार से है जहां कंप्यूटर की बहुत ज्यादा समझ उनके आस पास व परिवार को नहीं हालांकि उनकी इस प्रसिद्धी को देश भर में सराहा जा रहा है। शुभम के पिता स्टील विनिर्माण इकाई में काम करते हैं, और उनकी मां एक गृहिणी है।

शुभम का कहना है कि वे अक्सर अपने पिता को देखते थे कि वे बड़ी मेहनत से बैंक डिटेल की एक्‍सेल शीट्स बनाते थे, तभी उन्होने सोचा कि क्‍यों ना एक ऐसा ऐप बनाया जाए जिसमें सारा डेटा स्‍टोर हो सके। शुभम ने जानकारी जुटानी शुरु की यू-ट्यूब और स्‍टाक ओवर फ्लो की मदद से शुभम ने डेवलपर्स की ऑनलाइन कम्‍युनिटी को सीखा।  इस ऐप को बनाने में शुभम को दो सप्‍ताह का समय लगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.