15 साल की छात्रा ने रेनर्जी का नाम डिवाइस बनाया है।

Aazad Staff

Inspirational Stories

कक्षा नवीं की छात्रा ने बनाई बारिश से चलने वाली मशीन

बच्चों में हमेशा सीखने की ललक होती है और इस सीखने की इस ललक में वे कभी-कभार कुछ आविष्कार भी कर देते हैं. ऐसा ही कुछ किया है 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली रेगान जामालोवा ने, जिन्होंने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिससे बारिश की बूंदों से बिजली बनाई जा सकती है. 15 साल की जामालोवा द्वारा बनाई गई यह डिवाइस बारिश के पानी से बिजली बनाने का काम करती है.

योरस्टोरी के मुताबिक जामालोवा ने इसे रेनर्जी का नाम दिया है. जामालोवा का सोचना था कि अगर हवा से बिजली बनाई जा सकती है तो बारिश के पानी से भी बिजली जा सकती होगी. उसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ इस आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने टीचर्स की भी मदद ली और डिवाइस बनाना शुरू किया.

खास बात ये है कि जामालोवा के इस प्रोजेक्ट में अजरबैजान की सरकार ने भी सराहा और उन्हें 20 हजार डॉलर रुपये की मदद भी की. जामालोवा की ओर से बनाई गई यह डिवाइस 9 मीटर लंबी है जिसके चार हिस्से हैं- रेनवॉटर कलेक्टर, वॉटर टैंक, इलेक्ट्रिक जेनरेटर और बैटरी. टैंक में कलेक्टर के माध्यम से पानी भरता है तो वह धीरे-धीरे नीचे आता है जिससे जेनरेटर चलता है और बिजली उत्पन्न होती है.

इससे बनी बिजली को बैटरी में संरक्षित कर लिया जाता है जिसे फिर घरों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी क्षमता अभी सात लीटर पानी ही है, लेकिन फिर भी इससे 3 एलईडी जलाई जा सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरीके से बनाई गई बिजली पूरी तरह से नवीकरणीय होती है और इससे किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.