महाशिवरात्रि: शिव पूजा के दौरान अर्पित करें ये १० चीजें

Aazad Staff

Festivals

महाशिवरात्रि पर शिव जी के भक्त निर्जला व्रत रखते हैं। निर्जला व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। जो भक्त शिव जी की आराधना करता है मां पार्वती और भोले उनकी दिल खोलकर कर कामनाएं पूरी करते हैं और सभी संकट दूर हो जाते हैं।

शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि एक बड़ा पर्व है,यूं तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है, लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसलिए इसे मात्र शिवरात्रि ना कहकर ‘महाशिवरात्रि’ कहा जाता है। शिवरात्रि के दौरान भोले बाबा पर १० चीजों को अर्पित करना काफी अच्छा माना गया है। तो आईयों जानते है क्या है वो १० चीजें-

१ जल- मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।

२. दूध- भगवान शिव को दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।

 ३. शहद - भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती

४. चंदन - भगवान शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इससे हमें समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।

५. घी- भगवान शिव पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

६. दही- कहते है कि भगवान शिव को दही अर्पित करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

 ७. ईत्र  - शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। इससे हम जीवन में गलत कामों के रास्ते पर जाने से बचते हैं।

८ भांग - भोले बाबा को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं।

९ केसर - शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।

१० - भगवान शिव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है।

भगवान शिव को घी, शक्कर का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।

पूजन में इस मंत्र का जाप करें

मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय। दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।

Latest Stories

Related Stories

जाने क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व

फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.