हनुमान जयंती २०१९: झारखंड के गुमला जिले की इस गुफा में हुआ था हनुमानजी का जन्म

Aazad Staff

Festivals

हनुमान जी को भगवान शिव का ११वां अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी का जन्म झारखंड के गुमला जिले के आंजनधाम स्थित एक पहाड़ी की गुफा में हुआ था। जिस गुफा में भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, उसका दरवाजा कलयुग में अपने आप बंद हो गया। गुफा के दरवाजे को भगवान हनुमान की माता अंजनी ने स्वयं बंद कर लिया, क्योंकि स्थानीय लोगों द्वारा वहां दी गई बलि से वे नाराज थीं। इस गुफा का प्रमाण आज भी  मौजूद है।

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, इसीलिए ये पर्व हनुमान जयंती के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। आज इस पर्व की धूम देश भर में देखी जा सकती है। ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि सात मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त है, और उन्हीं में से बजरंगबली भी एक हैं। हनुमानजी के पराक्रम की असंख्य गाथाएं प्रचलित हैं।

मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म गुमला जिले के आंजनधाम स्थित एक पहाड़ी की गुफा में हुआ था। कहते हैं कि जिस गांव में ये गुफा है उसका नाम आंजन है, जोकि हनुमान की माता अंजनी के नाम पर ही पड़ा था। यह गांव गुमला जिले से लगभग २२ किमी की दूरी पर है। यहां पर एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान हनुमान अपनी माता की गोद में बैठे दिखाई देते हैं और इसकी स्थापना भगवान हनुमान के भक्तों ने १९५३ में की थी। इस मंदिर में भगवान हनुमान और माता अंजना की सुंदर मूर्ति है।

और ये भी पढ़े: हनुमान जयंती के दिन इस तरह करे भगवान हनुमान की उपासना

हनुमान जी के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार अमरत्व की प्राप्ति के लिये जब देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया, तो उससे निकले अमृत को असुरों ने छीन लिया। इसके बाद देव और दानवों में युद्ध छिड़ गया। इसे देख भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया, जिसे देख देवताओं और असुरों के साथ ही भगवान शिव भी कामातुर हो गए। इस दौरान भगवान शिव ने वीर्य त्याग किया,  जिसे पवनदेव ने वानरराज केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया। इसके फलस्वरूप माता अंजना के गर्भ से श्री हनुमान का जन्म हुआ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.