उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में होंगी शामिल

Aazad Staff

Entertainment

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगी। उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में खड़ी हो सकती है।

चुनावी मौसम में नेताओं और अभिनेताओं का राजनीति दलों में शामिल होने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी आज कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। चर्चा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे बता दें कि मुंबई उत्तर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

अभिनेत्री उर्मिला आज दोपहर कांग्रेस में शामिल होंगी। मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में हैं और आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला कांग्रेस में शामिल होंगी।

बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में २९  अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की १७ अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यदि उर्मिला मातोंडर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहन बाबू ने वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.