अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी ने भेजा नोटिस, गैरकानूनी तरीके से चला रहे होटल

Aazad Staff

Entertainment

अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी ने फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है। सोनू सूध पर अपने घर में गैरकानूनी तरीके से होटल चलाने का आरोप है।

अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) बीएमसी ने सोनू सूद को एक नोटिस भेजा है। खबरों की माने तो सूनो सूद नगर पालिका की अनुमति के बिना मुंबई के जुहू इलाके में होटल चला रहे है।

इसके साथ ही उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने घर को ही होटल में तब्‍दील कर दिया है। इस मामले में मुंबई महानगर पालिका ने सोनू सूद को नोटिस भेजकर फटकार लगाई है। वहीं इस मामले पर सोनू सूद ने सफाई दी है कि जिस जगह होटल चल रहा है उसका पेपर वर्क किया जा रहा है। इसमें कुछ देरी हो रही है। इस मामले में सोनू सोद का कहना है कि उन्‍होंने कोई गैरकानूनी काम या कोई गलती नहीं की है।

आपको बता दें इन दिनों सोनू सूद एक और वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले सोनू भी इस फिल्म का हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था. हाल ही में सोनू ने इस फिल्म से अपना नाम वापस लेने पर अफसोस जताया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.