ऑस्ट्रेलिया में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हुईं नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकार

Aazad Staff

Entertainment

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ हुआ नस्लीय व्यवहार। सिडनी के एयर पोर्ट पर चेकिन के दौरान मेल नाम की कर्मचारी ने शिल्पा के साथ किया दुर्व्यवहार।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ नस्लीय व्यवहार की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्रम पर साझा की है।  बता दें कि शिल्पा सिडनी से मेलबर्न के लिए सफर कर रही थी जब उनके साथ  दुर्व्यवहार किया गया।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन के द्वार मेल नाम की कर्मचारी मिली, जिसने कहा कि आप जैसे (सांवले) लोगों के साथ रूखाई से बात करना चलता है।

उन्होंने लिखा ‘‘मेरे पास दो बैग थे जो एक आधा खाली था जिसे चेकिन के दौरान मेल नाम की कर्मचारी ने ओवर साइज बताया। अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है। शेट्टी ने कहा कि वह फिर से उस कर्मचारी के पास गईं और उससे उनका बैग ले जाने का अनुरोध किया क्योंकि कर्मचारी की सहयोगी ने कहा है कि यह ओवरसाइज नहीं है लेकिन महिला कर्मचारी राजी नहीं हुई और उसने फिर से इनकार कर दिया।

आगे शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘‘यह मैंने इसलिए लिखा ताकि क्वांटास एयरलाइन मामले का संज्ञान ले और अपने स्टाफ को मददगार होना सिखाए और (चमड़ी के) रंग के आधार पर बोलने का लहजा और तरीका नहीं बदल सकता है।

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हम भोले नहीं है और उन्हें मालूम होना चाहिए कि संवेदनहीन तथा अशिष्ट होने को सहन नहीं किया जाएगा’’। अभिनेत्री ने अपने बैग के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है। आपको बता दें कि शेट्टी ने 2007 में भी नस्लवाद का सामना किया था जब उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.