पुलवामा हमले के बाद सलमान खान ने पाक सिंगर आतिफ असलम को फिल्म से निकाला

Aazad Staff

Entertainment

पुलवामा हमले के बाद सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘नोटबुक’ से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को निकाल दिया है। जानकारों की माने तो सलमान इस फिल्म में खूद गाना गाएंगे।

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है और इसका असर भी अब दिखने लगा है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘नोटबुक’ से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को बाहर कर दिया है।  बता दें कि फिल्म ‘नोटबुक’ के प्रड्यूसर भी सलमान खान है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आतिफ ने जो गाना गाया है उसे सलमान खान के साथ फिर से शूट किया जाएगा। हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल औपचारिक तौर पर नहीं की गई है।

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए बॉलीबुड जगत ने भी अपना आक्रोश जताते हुए सोशल मीडिया पर जम कर निंदा की थी।

वहीं इस हमले को लेकर अभिनेता सलमान खान ने हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- 'देश प्रेम के लिए अपनी जान देने वाले सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर मेरा दिल रो रहा है। जिन्होंने हमारे परिवारों की सुरक्षा के लिए अपनी जान का बलिदान दे दिया। सलमान खान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से शहीदों के परिवार वालों को मदद राशि दी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.