बर्थडे स्पेशल : सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को दिया खास तोहफा

Aazad Staff

Entertainment

सलमान खान का आज 53वां जन्मदिन है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान मुंबई में स्थित पनवेल के फार्म हाउस पर अपना जन्म दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान का ये फार्म हाउस 150 एकड़ में बना हुआ है।

सलमान खान आज अपना (27 दिसंबर) 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। सलमान जल्द ही 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी सीरीज' का हिस्से बनने जा रहे है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इसके साथ ही सलमान खान ने एक वीडियों के जरिए ब्रेसलेट का तौफा अपने फैंस को दिया है। जी हा हम उसी ब्रेसलेट की बात कर रहे है जिसे अकसर सलमान के हाथों में पहना हुआ देखा गया है।

इस ब्रेस्लेट में फिरोजा पत्थर लगा हुआ है। ये नीले रंग का रत्न है। इस ब्रेसलेट  को सलमान के पिता सलीम ने उन्होंने गिफ्त में दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का ही ब्रेसलेट अब आप भी खरीद सकते है। फ्लिपकार्ट पर ऐसा ही ब्रेस्लेट 699 रुपए में उपलब्ध है। इसकी जानकारी सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरीए दी है।  इसके साथ ही सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे पिता से मुझे और मुझसे लेकर आप सभी के लिए। मेरा ऑरिजिनल ब्रेसलेट आप सब के लिए। असली बनो, असली रहो। अब विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर और चुनिंदा बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग स्टोर्स पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

सलमान खान से जुड़ी कुछ खास बाते -

सलमान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। सलमान खान ने मूवी बीवी हो तो ऐसी (1988) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वे सपोर्टिंग रोल में थे. कइयों को लगता है कि एक्टर की पहली फिल्म मैंने प्यार किया (1989) है। इस फिल्म को अलग अलग भाषाओं में डब किया गया था और फिल्म के टाईटल को अलग अलग नाम दिए गए थे इनमें से कुछ प्रमुख है - जैसे When Love Calls (इंग्लिश), Te Amo (स्पैनिश), Prema Paavuraalu (तेलुगू), Kaadhal Oru Kavithai (तमिल) and Ina Praavukal (मलयालम)।

वैसे तो बॉलीवुड में सलमान खान पर प्रेम नाम काफी सूट करता है लेकिन क्या आप जानते है सलमान खान के 15 से ज्यादा फिल्मों में प्रेम नाम रहा है, और ज्यादा तर वे सभी फिल्में हिट भी रही है। मैंने प्यार किया, अंदाज अपना अपना, हम आपके हैं कौन, जुड़वा, दीवाना मस्ताना, बीवी नंबर-1, हम साथ साथ हैं, नो एंट्री आदि।

कई लोगों को बॉलीवुड में किया लॉन्च-

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का गॉड फादर भी कहा जाता है। उन्होंने कई स्टार किड्स और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड पर्सनैलिटी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, आयुष शर्मा, सूरज पंचोली, जरीन खान, स्नेहा उलाल, भूमिका चावला, जहीर इकबाल, प्रनूतन बहल जैसी अदाकारा शामिल हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.