मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया जियो गीगा फाइबर मंथली टेरिफ प्लान ७०० में मिलेगा जियो गीगाफाइबर

Aazad Staff

Entertainment

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने घोषणा की है कि ५ सितंबर को जियो फाइबर सेवाएं (Jio GigaFiber Plan) को लॉन्च कर दिया जाएगा।

रिलायंस जियो ने आज अपने सालाना ए.जी.एम में जियो फाइबर के मंथली प्लान लॉन्च कर दिए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के संबोधन से जियो ए.जी.एम की शुरुआत हुई। जियो फाइबर की शुरुआत ५ सितंबर से होगी जो जियो की तीसरी वर्षगांठ भी है। इसी दिन सभी प्लान्स की कीमत का खुलासा होगा। जियो फाइबर प्लान की शुरुआत ७०० रुपये से होगी और इसके सबसे महंगे प्लान की कीमत दस हजार रुपये होगी। जियो ने घोषणा की है कि उसके सभी प्लान्स की स्पीड कम से कम १०० एम.बी.पी.एस होगी। जियोगीगाफाइबर को कमर्शियल तौर पर ५ सितंबर २०१९ से उपलब्ध कराया जाएगा।

जियो अपने सभी फाइबर पैकेज के साथ लैंडलाइन सर्विस भी दे रहा है। इसमें भारत में कॉल करना बिल्कुल मुफ्त होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल कॉल्स में वर्तमान कीमत से पांच गुना से दस गुना तक सस्ता होगा। मुकेश अंबानी ने घोषणा की, हम अमेरिका और कनाडा के लिए  ५०० पये में अनलिमिटेड पैक की शुरुआत कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी ने इसके अलावा जियो फॉरेवर प्लान्स की भी घोषणा की। बता दें कि फॉरेवर प्लान लेने वाले ग्राहकों को ४ के एलईडी टीवी और ४ के सेट टॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा. कंपनी ने इसे जियो वेलकम ऑफर का नाम दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दावा किया कि जियो फाइबर प्रिव्यू सर्विस के दौरान देश के १६,०० शहरों के लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने इसका अनुभव किया है। हर यूजर १०० जीबी से ज्यादा डाटा खर्च कर रहा है। अंबानी ने कहा कि अमेरिका जो दुनिया का सबसे विकसित देश है वहां इंटरनेट की औसत स्पीड ९० एम.बी.पी.एस है जबकि जियो फाइबर के सभी प्लान्स में कम से कम १०० एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.