बिहार सरकार पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा , कहा- कर्मों का दोगुना दंड मिलेगा

Aazad Staff

Entertainment

नीलगाय को जिंदा दफनाने का यह मामला १ सितंबर का है वहीं इस मामले के सामने आने के बाद ३ सितंबर को जांच के आदेश दिए गए।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा रहा है।  इस पोस्ट में रवीना ने बिहार सरकार के खिलाफ अवाज उठाई है।  

रवीना ने अपने ट्वीटर के ज़रिए नील गाय को लेकर बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। रवीना ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि उन्हें उनकी कर्मों की दुगनी सजा मिलेगी। रवीना ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया है इसके साथ कैप्शन में लिखा है “हृदयहीन मानव…जो भी इस निर्णय के पीछे है, आशा है कि उन्हें इस कर्म के लिए दुगनी सजा मिलेगी।” 

दरसल बिहार में किसानों ने अपनी फसलों की बर्बाद करने वाले नीलगायों के खिलाफ सरकार से शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके मद्देनज़र राज्य सरकार ने करीब ३०० नीलगाय को शूट करने और उन्हें मारने का फैसला लिया । पर शूट के दौरान जब नीलगाय पर गोली का असर नहीं हुआ तो उसे जिंदा दफनाने के लिए कहा गया।

सोशल मीडिया पर इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर रवीना ने अपना गुस्सा जताया है। आपको बता दें कि इस मामले पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता अरमान मलिक, सूरज पंचोली, ताहिर कश्यप समेत कई सेलेब्स ने दुख ज़ाहिर किया है।

Latest Stories

Related Stories

लता मंगेशकर को ‘ डॉटर ऑफ द नेशन’ से सम्मानित करेगी मोदी सरकार

मशहूर गायिका लता मंगेशकर को मोदी सरकार एक नई उपाधि से सम्मानित करने की योजना बना रही है।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.